चंपावत। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में अर्थशास्त्र विभाग के परिषदीय कार्यक्रम के तहत हुई निबंध प्रतियोगिता में हिमांशु बिष्ट, राम सिंह और चारू कठायत प्रथम रहे। बुधवार को प्राचार्य अजिता दीक्षित की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण किया गया।
उत्तराखंड में हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों का आर्थिक महत्व विषय पर चतुर्थ समेस्टर की निबंध प्रतियोगिता में हिमांशु बिष्ट, भागीरथी भट्ट व सरिता जोशी, भारत में बैंकिंग प्रणाली विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में राम सिंह, रोशनी व विनीता भट्ट और माइनर के तहत उत्तराखंड में पर्यटन एवं इसके महत्व विषय पर हुई स्पर्धा में चारू कठायत, पूजा भट्ट व भावना बिष्ट क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। प्राध्यापक डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रंजना सिंह और पुष्पा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां डॉ. अतुल कुमार मिश्र, संजय कुमार गंगवार, हरीश चंद्र जोशी, दशरथ बोहरा, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।