टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय परिसर में खुले आधार केंद्र में सुबह खराबी आने से घंटों लोग परेशान रहे। इस दौरान लंबी लाइन लगी रही।
केंद्र के संचालक उत्कर्ष सिंह ने बताया कि सुबह केबल टूटने से आधार कार्ड अपडेट आदि कार्य बंद हो गए। दोपहर करीब 12 बजे मरम्मत कार्य पूरा हुआ, इस बीच अधिक भीड़ होने से हंगामा भी होता रहा।
मंगलवार को लाइन में लगे दुर्गेश, खातून, भावना अनीता आदि ने बताया कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट करने के लिए सुबह छह बजे से आए हैं। खराबी से उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद