चंपावत। जिले के मानेश्वर से तिलोन तक तीन किमी दायरे में 12 से अधिक पेड़ जमीन से उखड़कर सड़क की ओर हवा में लटक रहे हैं। इन लटके पेड़ों से एनएच पर आवागमन कर रहे वाहनों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। सड़क की ओर पहाड़ी में ढलान होने के चलते पेड़ों के गिरने का खतरा बना रहता है।
मानेश्वर से तिलोन के बीच एक दर्जन से ज्यादा पेड़ एनएच पर खतरा बनकर लटके हैं। यदि पेड़ किसी वाहन पर गिरे तो बड़ा खतरा होने की संभावना है। जुलाई और सितंबर में आई भारी बारिश से इस क्षेत्र में कई समस्याएं हैं। सड़क की ओर लटके पेड़ किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं। विजय और गिरीश सिंह ने बताया कि मानेश्वर से तिलोन तक एनएच में लटकते पेड़ों को जल्द निस्तारित करने की मांग की गई है। एनएच के एई एनसी टम्टा ने बताया कि विभाग की ओर से एनएच को दुरुस्त और वाहनों के लिए सुविधाजनक बनाए रखने की कार्यवाही की जा रही है। संवाद