फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: महज छह किलोमीटर चलकर हांफ गई रोडवेज की बस

Sat, 05 Oct 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज डिपो की पुरानी हो चुकी बसें आए दिन रास्ते में खराब हो जाती हैं। इससे यात्रियों और कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शनिवार को चंपावत से चली रोडवेज की बस महज छह किमी दूर जाकर रुक गई। बस लगातार गरम होने के कारण बंद हो रही थी। गनीमत रही कि बस में यात्री नहीं थे।
विज्ञापन

शनिवार को लोहाघाट डिपो की बस यूके 07पीए 2811 चंपावत से लोहाघाट वर्कशॉप ले जाई जा रही थी। करीब छह किमी दूर मानेश्वर व्यू पाइंट के पास पहुंचकर बस अचानक रुक गई। चालक परिचालक ने बस की जांच की तो पता चला कि बस गरम होने के कारण रुक गई है। इसके बाद पास के धारे से बोतलों में भर-भर कर रेडिएटर में पानी डाला गया। बस को ठंडा करने का प्रयास किया गया। चालक ने बताया कि बस पिछले दिनों खराब हो गई थी। इसे वर्कशॉप लोहाघाट लेकर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑलवेदर सड़क पर बसों का संचालन नहीं होने से बसों में तकनीकी समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें