फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के वार्डों तक पहुंचाएं ऑक्सीजन : डीएम

Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट को सक्रिय कर उत्पादित ऑक्सीजन को अस्पताल के वार्डों तक पहुंचाने का काम करें। इसके लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाए। यह बातें डीएम नवनीत पांडे ने चिकित्सालय प्रबंधन समिति की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

डीएम नवनीत पांडे ने बैठक में कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। अस्पतालों में उपकरण, विशेष सफाई व्यवस्था, मेडिकल वेस्टेज निस्तारण, बिलजी, पेयजल, फायर हाइड्रेंट आदि अस्पताल में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी भी उपकरण की आवश्यकता है तो जनहित में इसके लिए पहले से स्वीकृति लेकर उपकरण क्रय किए जाएं।
अस्पताल में ओपीडी की पर्ची में सॉफ्टवेयर तैयार करें, इससे लोगों का समय बचे साथ ही दूर दराज से आने वाले मरीजों को अस्पताल में डॉक्टर की उपलब्धता की जानकारी सॉफ्टवेयर के मध्यम से मिल जाएगी। चंपावत जिला अस्पताला, लोहाघाट और टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में फायर सुरक्षा के लिए पूरे अस्पताल के स्टाफ के साथ-साथ डाक्टर को भी फायर सुरक्षा का अनिवार्य प्रशिक्षण दें। पूर्णगिरी मेले में चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसीएमओ डाॅ. इंद्रजीत पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, सीएमएस चंपावत डॉ. प्रदीप बिष्ट, लोहाघाट सीएमएस डाॅ. सोनाली, डॉ. घनश्याम तिवारी टनकपुर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें