फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: अंधड़ से आवासीय मकान और दो गोशाला की छत उड़ी, घटना से परिवार के लोगों में डर; ऐसे बिताई रात

Mon, 19 May 2025 02:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चौकुनी बोहरा में देर शनिवार शाम को अंधड़ के चलते एक आवासीय मकान और दो गोशालाओं की छत उड़ गई। अचानक आए अंधड़ के चलते पीड़ित को नुकसान उठाना पड़ा। घर में रखा सामान बारिश की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
चंपावत के चौकुनी बोहरा में आंधी तूफान से उडा आवासी मकान और गौशाला।स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिला मुख्यालय के चौकुनी बोहरा में देर शनिवार शाम को अंधड़ के चलते एक आवासीय मकान और दो गोशालाओं की छत उड़ गई। अचानक आए अंधड़ के चलते पीड़ित को नुकसान उठाना पड़ा। घर में रखा सामान बारिश की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन


चौकुनी बोहरा ग्राम के ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि महेश सिंह महर ने बताया कि शनिवार शाम अंधड़ के चलते रामी राम के आवासीय भवन और गोशाला की छत उड़ गई। परिवार के सात लोगों को एक छोटे से कमरे में रात बितानी पड़ी। मवेशियों को दूसरी गोठ में रखना पड़ा। बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। छत उड़ने के कारण उनके घर का सामान भी खराब हो गया।

गांव के गोपाल सिंह के गोशाला की भी छत अंधड़ के कारण उड़ गई। गनीमत रही टिन की छत उड़कर किसी के ऊपर नहीं गिरी। एक बड़ा हादसा होने की पूरी संभावना थी। प्रशासक महर ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी है। उन्होंने जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें