फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिला मुख्यालय में करोड़ों से बनेगा पहला आंबेडकर भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में सीएम घोषणा से समाज कल्याण विभाग करोड़ों की लागत से पहले आंबेडकर भवन निमार्ण का कार्य कराएगा। भवन निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 1.22 करोड़ रुपये की किश्त भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

भवन में पार्किंग, शिल्पी उत्पादन बेचने के लिए दुकानें और अल्प विश्राम गृह बनाया जाएगा। जिला मुख्यालय के श्रीखंड चौड़ में आंबेडकर भवन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है।
इसके निर्माण के लिए तीन करोड़ से अधिक की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है। आंबेडकर भवन के निर्माण से अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों की रहने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि सीएम घोषणा के तहत आंबेडकर भवन का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें