चंपावत। जिले मेंं पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने यूसीसी पोर्टल में 26 मार्च 2010 से पूर्व विवाहित शिक्षकों, कार्मिकों को विवाह पंजीकरण से मुक्त करने को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया।
सोमवार को पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पोर्टल में दिनांक 26 मार्च 2010 के बाद विवाहित शिक्षकों, कार्मिकों का विवाह पंजीकरण किया जाना आवश्यक है। वर्तमान में संपूर्ण प्रदेश में यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की गई है लेकिन जिले के सभी शिक्षकों, कार्मिकों को यूसीसी पोर्टल में विवाह पंजीकरण अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि जिले में राज्य के अन्य जिलों के तहत यूसीसी पोर्टल में 26 मार्च 2010 के बाद विवाहित शिक्षक-कार्मिक के विवाह पंजीकरण किया जाए। अधिनियम में दी गई व्यवस्था के अतिरिक्त अन्य शिक्षक, कार्मिकों को पंजीकरण के लिए बाध्य किए जाने के कारण शिक्षकों को परेशानी हो रही है। इस दौरान राजकीय शिक्षक संगठन अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन अध्यक्ष रमेश सिंह देव, ब्लाॅक अध्यक्ष राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन कवींद्र सिंह तड़ागी, फैमि सर्विसेज ऐ चंपावत अध्यक्ष विनोद कुमार, जिलामंत्री जीवन चंद्र ओली, राशि संगठन जिला मंत्री इंदुवर जोशी आदि रहे। संवाद