फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: न्यायालय कर्मियों के लिए आवासीय भवन निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा

Mon, 28 Apr 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में न्यायालय परिसर के पास भूमि पर आवासीय भवन का निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। काम पूरा होने के बाद कर्मियों को आवास की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में न्यायालय में कार्यरत कर्मी यहां वहां किराए पर रहते हैं। न्यायालय परिसर के पास 36 आवासीय भवनों का निर्माण कार्य 13 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। अक्तूबर 2023 में भूमि पूजन से निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी। प्रोजेक्ट मैनेजर रवि जोशी ने बताया कि आवासीय भवन का निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा हो गया है। अब एक संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा भवनों में पेंटिंग कार्य होना है। अन्य सभी प्रकार के कार्य पूरे कर लिए हैं। जल्द कार्य पूरा कर भवन हस्तांतरित कर दिया जाएगा। दो टाइप सी और चार टाइप टू आवासीय भवन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें