चंपावत। जिले में उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला सभागार में बैठक हुई। वित्त नियंत्रक कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल व्यय प्रेक्षक अनिता आर्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ।
इसमें सभी उम्मीदवारों से परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर आय-व्यय का अंतिम लेखा जमा किए जाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। व्यय प्रेक्षक ने बताया कि निर्धारित तिथि में व्यय लेखा दाखिल नहीं करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और भारतीय न्याय संहिता 2025 के सुंसगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा सकती है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण सेल सीमा बंगवाल ने बताया कि यदि लेखा जमा करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा हो तो संबंधित नगर पालिका और नगर पंचायत के सहायक व्यय प्रेक्षक से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान मनोज सिंह कुंवर, नंदन सिंह भाकुनी, प्रकाश नाथ, अनिल कुमार, गणेश दत्त चौथिया, संजय कुमार, भुवन प्रसाद, मनोज कुमार जोशी, अखिलेश कुमार शर्मा मौजूद रहे। संवाद