चंपावत। चंपावत कैंपस में प्रयोगशाला सहायकों ने तीन सूत्री मांगों के लिए काली पट्टी बांध कर बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें जल्द पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को प्रयोगशाला सहायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र भी उनके मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि पांच पदीय पदोन्नति ढांचे का स्टाफिंग पैटर्न पर पुनर्गठन कर प्रस्ताव कैबिनेट में लाने, प्रयोगशाला सहायकों की शैक्षिक योग्यता और ग्रेड पे बढ़ाए जाने, 2013 में स्वीकृत 2400 ग्रेड पे एक जनवरी 2006 से लागू करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर ने कहा कि प्रयोगशाला सहायक मांगों के लिए पिछले 10 साल से आंदोलन कर रहे हैं। जल्द मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रयोगशाला सहायक पंकज गिरी, पूजा गैड़ा आदि मौजूद रहे।