फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शीघ्र रेलमंत्री से मिलेगा बनबसा के व्यापारियों का शिष्टमंडल

Tue, 10 Jun 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के रेलवे बाजार की नीलामी दो सप्ताह के लिए स्थगित होने से व्यापारियों को राहत मिली है लेकिन उन्हें बेरोजगार होने की चिंता सता रही है। उन्होंने निर्णय लिया कि शीघ्र ही व्यापारियों का शिष्टमंडल दिल्ली पहुंचकर रेलमंत्री से मिलेगा। व्यापारी रेलवे दुकानों की नीलामी व्यवस्था का विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे की पांच दुकानों की नीलामी 10 जून को पीलीभीत में होनी थी। इसे दो सप्ताह के लिए स्थगित किया है। इससे फिलहाल व्यापारी शांत हैं लेकिन उनकी आगे की रणनीति तय करने के लिए विचार विमर्श चल रहा है।
करीब छह-सात दशकों से यहां किराए पर रेलवे की दुकानों पर रोजगार करने वाले दुकानदारों को भविष्य की चिंता सता रही है। रेलवे अपनी नई नीति के चलते दुकानें नीलामी से आवंटित करेगा तो व्यापारी गलत कदम भी उठा सकते हैं। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर भी असर पड़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन

कई दुकानदार रोजगार छिनने से आत्मदाह तक करने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में रेलवे प्रशासन को सोचना होगा।
उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि जल्द ही व्यापारियों का शिष्टमंडल रेलमंत्री से मिलकर समस्या के समाधान की गुहार लगाएंगे। वहां व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, हर्षित गोयल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें