चंपावत। किसानों ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। किसान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि मौसम की वजह से आलू और अदरक की फसल को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने बीमा कराया है लेकिन फिर भी बीमा की राशि नहीं दी जा रही है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने वालों में सिप्टी सहकारी समिति के अध्यक्ष देवीदत्त जोशी, धूरा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, चंद्रकला, हरीश मिश्रा, बसंत खर्कवाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
उधर जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय ने कहा कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना का बीमा धन मौसम के आकलन के आधार पर दिया जाता है। इस संबंध में बीमा कंपनी से बात कर कार्रवाई की जाएगी।