फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ‘दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन’

Fri, 22 Sep 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सोबन सिंह जीना विवि के चंपावत परिसर में त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल जारी किए जाने से विद्यार्थियों में नाराजगी है। उन्होंने स्नातक पंचम सेमेस्टर में अंग्रेजी और रसायन विज्ञान विषय में विवि की ओर से पुराना परीक्षाफल जारी किए जाने का आरोप लगाया। दो दिन के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि दिसंबर 2022 में स्पेशल बैक में अंग्रेजी और रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अधिकतर विद्यार्थियों के पुराने परीक्षाफल वेबसाइट में प्रदर्शित कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों की ओर से अनेक बार प्रार्थनापत्र देने के बाद विवि इसमें जांच नहीं कर रहा है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ नारेबाजी कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। आक्रोश जताने वालों में छात्र नेता मुकेश सिंह महर, मनीष सिंह चौधरी, दिनेश जोशी, आयुष महर, विवि प्रतिनिधि अंकित भट्ट, लक्की रावत, छात्रसंघ सचिव विजय कुमार, दिव्या बिष्ट, मनीषा, निर्मला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें