फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढों का भरान करो, नहीं तो आंदोलन करेंगे

Tue, 12 Jun 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
सड़क के गड्ढे भरने के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में एनएच के बनाए गए स्क्रबर के दोनों ओर गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र गड्ढों का भरान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


मंगलवार को युवा व्यापारी दीपक ओली के नेतृत्व में व्यापारियों ने सड़क में हुए गड्ढों के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एनएच की ओर से करीब एक वर्ष पूर्व स्टेशन बाजार में स्क्रबर का निर्माण किया गया था। कहा कि स्क्रबर के दोनों किनारों में गड्ढे हो गए हैं। आए दिन इन गड्ढों में गिरकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।

कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद एनएच के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने गड्ढों का शीघ्र भरान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां नितिन माहरा, जगदीश चंद्र राय, भुवन बोहरा, नवल राय, मोहित राय, दानू सुतेड़ी, दीपक नाथ, योगेश बगौली आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें