बनबसा (चंपावत)। बरसात में बनबसा क्षेत्र में लोग जलभराव से परेशान हैं। वहीं जलभराव वाले स्थानों पर संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है। आंबेडकर ग्राम फागपुर में रेलवे पटरियों के पास के गड्डों पर जलभराव से जहां ग्रामीण आवागमन मार्ग बंद हो गया है। वहीं तालाब में डूबने का भी खतरा बना हुआ है।
भजनपुर रेलवे फाटक बंद किए जाने के बाद रेलवे ने भजनपुर में सड़क निर्माण कराया था। इसके लिए फागपुर की सरहद से मिट्टी का उठान किया गया था जिससे वहां गहरे गड्ढे बन गए। इस बरसात में इन गड्ढों में जलभराव होने से तालाब बन गए हैं। प्रधान हर्ष बहादुर चंद ने रेलवे के चेयरमैन और जीएम को ज्ञापन भेजकर इन गड्ढों को पाटने की मांग की है। संवाद