फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पहाड़ में मौसम विभाग फेल... जिले में कहीं नहीं हुई बारिश

Sat, 12 Aug 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के इंटर तक के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र नौ अगस्त से बंद है। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने स्कूल बंद रखने की घोषणा की थी लेकिन मौसम विभाग का जिले को लेकर अनुमान पूरी तरह से फेल साबित हुआ। शनिवार को पूरे जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। अभिभावक भी लगातार अवकाश से बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

वहीं विद्यालयों में अवकाश वाले चार दिनों में पहाड़ में कुल मिलाकर 15 से 43 मिलीमीटर ही बारिश हुई। इन चार दिनों में चंपावत में 43, लोहाघाट में 21 और पाटी में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा में भी बीते दो दिनों में सिर्फ तीन मिमी बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर सुरक्षागत कारणों से विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया था।

बड़ौली की सड़क खुलने में दो दिन और लगेंगे, जिले की तीन सड़कें बंद
चंपावत। 22 जुलाई से बंद धौन-बड़ौली सड़क से मलबा हटने में अभी दो दिन और लगेंगे। छह किलोमीटर की इस सड़क को बृहस्पतिवार से खोलने के लिए दो मशीन लगाई गई। अभी सड़क मझेड़ा तक ही खुल सकी है। पहीं अब कार्यदायी एजेंसी का कहना है कि सोमवार तक सड़क को खोल दिया जाएगा। जिले में शनिवार को तीन सड़कें बंद थीं। धौन-बड़ौली, सिप्टी-अमकड़िया और लफड़ा-स्यूली-बूड़ाखेत सड़क अभी भी नहीं खुल सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले की बारिश का आंकड़ा (मिमी में)
लोहाघाट: 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें