फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे तक कर्मचारियों को कक्ष में बंधक बनाया

Mon, 03 Jun 2019 10:34 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो   लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
नगर में दिनोंदिन गहराते पेयजल संकट को लेकर लोहाघाट जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करते आक्रोशित लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जल संस्थान की ओर से 30 मई से लोहाघाट नगर क्षेत्र में एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति करने का आश्वासन हवा हवाई साबित होने पर आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान में तालाबंदी कर दी। लोगों ने जल संस्थान कर्मियों को पांच घंटे तक उनके कक्ष में बंधक बनाए रखा।

विज्ञापन


चंपावत के जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के यहां पहुंचने के बाद लोगों ने कर्मचारियों को मुक्त किया। पांच जून से नगर में एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति करने की सहमति के बाद लोग शांत हुए। 

 जलसंस्थान के आश्वासन के बाद भी नगर में पेयजल समस्या का समाधान न होने पर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने एक बार फिर जल संस्थान में तालाबंदी कर दी। लोगों ने कहा कि पेयजल किल्लत के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जल संस्थान उनसे वर्ष भर का जलमूल्य वसूलता है, लेकिन उन्हें पानी सप्ताह में मात्र दो दिन ही मिल पाता है। जलसंस्थान के ईई विलाल यूनिफ के लोहाघाट पहुंचने के बाद पांच जून से एक दिन छोड़कर पानी देने की सहमति बनी। लोगों ने विधायक पूरन सिंह फत्याल को भी ज्ञापन दिया।

तालाबंदी करने वालों में भास्कर गड़कोटी, दीपक भट्ट, ब्रजेश माहरा, मनोज राय, मनोज प्रसाद, मोहन सिंह, महेश पांडेय, जीवन गहतोड़ी, चन्द्रशेखर, अमित जुकरिया, सभासद बीना कनौजिया, दीपा गोस्वामी, मीना ढेक, नवीन नाथ, दीपक साह, भुवन बहादुर, राजकिशोर साह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें