लोहाघाट में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग को लेकर धरने में बैठे लोग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना बनाने की मांग को लेकर धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन को लोगों का लगातार समर्थन मिलता जा रहा है।
आंदोलनकारियों ने जल्द सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को धरातल पर लाने और नगर में पानी की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की। सोमवार को तहसील परिसर में समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने समर्थन दिया।
ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत ने कहा कि संघर्ष समिति एक गैर राजनीतिक संगठन है, जो नगर की प्रमुख पेयजल समस्या के मुद्दे को उठा रहा है। इसे नगर के सभी लोगों ने इसका समर्थन देना चाहिए। वहां संगठन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी, प्रहलाद सिंह मेहता, डीडी पांडेय, गणेश पुनेठा, दीपक साह, अनंत साह, भुवन बिष्ट, ललित सिंह, मनोज सिंह माहरा, लोकेश पांडेय आदि थे। संवाद