चंपावत। चंपावत ब्लॉक के जीआईसी दुबड़चौड़ में अंग्रेजी पढ़ाने वाला कोई नहीं है। विद्यालय में तैनात अतिथि शिक्षक तीन माह से अवकाश पर हैं। ऐसे में बच्चों के लिए अंग्रेजी का ज्ञान लेना आसान नहीं हो रहा है। विद्यालय में 133 बच्चे अध्ययनरत हैं। अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता नहीं होने के चलते इंटर के 22 और हाईस्कूल के 24 बच्चे परेशान हैं। वहीं विद्यालय में वरिष्ठ सहायक, चतुर्थ कर्मी भी नहीं हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश उपाध्याय ने बताया कि अंग्रेजी पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षक तैनाती थी, लेकिन तीन माह से वह अवकाश पर हैं। आगे वह आते हैं या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हैं। अंग्रेजी पढ़ने में बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। राजनीति विज्ञान का पद भी एक साल से रिक्त है।