फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिलका गुलिया और स्लीपर बरामद, निनोड़ी में छिलका गुलिया दोहन की शिकायत पर गांव पहुंचे वनाधिकारी

विज्ञापन
ंपावत के निनोड़ी वन पंचायत में छिलका गुलिया का उठान करते श्रमिक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश क्षेत्र के निनोड़ी वन पंचायत में अवैध तरीके से छिलका गुलिया के अवैध दोहन की शिकायत मिली है। फिलहाल गांव से बरामद 12 घनमीटर छिलका गुलिया और नौ स्लीपर को वन पंचायत को सौंपे गए। इनके अवैध दोहन की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमा जोशी और पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी ने वनाधिकारियों से मामले की शिकायत की। इसका संज्ञान लेकर रेंजर केआर टम्टा ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा किया। बताया कि सूखे पेड़ों के निस्तारण के लिए ठेकेदार को जुलाई 2018 में अनुमति दी गई थी, लेकिन ठेकेदार की ओर से समय पर दोहन न कर शुल्क न जमा करने के कारण निस्तारण नहीं हो पाया था। इसलिए पिछले दिनों पुन: आवेदन करने पर वन विभाग ने ठेकेदार को सूखी लकड़ी के निस्तारण की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें