देवीधुरा में दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरने में बैठे संघर्ष समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। विकासखंड के देवीधुरा में विकास संघर्ष समिति का धरना, प्रदर्शन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। दस सूत्री मांगों के लिए आंदोलित ग्रामीणों ने धरना स्थल पर जोरदार नारेबाजी की। वहां हुई सभा में चंदन सिंह बिष्ट का कहना था कि क्षेत्र की स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर संघर्ष समिति की ओर से 22 फरवरी को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पांचवें दिन ईश्वरी सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह मेहरा, नवीन सिंह राणा, गोकुल कोहली, बृजमोहन जोशी, मनोज कठायत, राकेश मेहरा, सुनील कुमार जोशी, दीप मेहरा, रोहित सिंह सिंग्वाल आदि रहे।