चंपावत जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ के अवकाश पर होने से बच्चों के इलाज में दिक्कत आ रही है। अभिभावक मजबूरी में फिजिशियन से इलाज करा रहे हैं। विशेषज्ञ के सोमवार से लौटने की संभावना है।
चंपावत। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने से बच्चों के इलाज में परेशानी हो रही है। अभिभावक अपने बीमार पाल्यों को फिजिशियन को दिखाने के लिए मजबूर हैं। दरअसल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ एक सप्ताह के अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में रोजाना करीब 50 से अधिक बच्चे इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से उन्हें अस्पताल के फिजिशियन से बच्चों का इलाज कराना पड़ रहा है। अस्पताल के पीएमएस डाॅ. पीएस बिष्ट ने बताया कि अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ सोमवार से बच्चों का इलाज करेंगे। वर्तमान में फिजिशियन बच्चों का इलाज कर रहे हैं। संवाद