फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अमोड़ी में यात्रियों को मिलेगी विश्राम और खानपान की सहूलियत

Thu, 25 Sep 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत

सार

चंपावत के अमोड़ी में ग्राम उत्थान परियोजना रीप के तहत वे साइड एमिनिटी केंद्र की स्थापना की जा रही है। इस प्रोजेक्ट से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय उत्पादकों को विपणन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत। ग्राम उत्थान परियोजना रीप की ओर से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के सहयोग से अमोड़ी में वे साइड एमिनिटी (यात्री सुविधा केंद्र) की स्थापना की जा रही है। 1.60 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में यात्रियों को विश्राम, हाईटैक शौचालय और जलपान की सुविधा मिलेगी। यहां पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए केंद्र विकसित होंगे।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने बृहस्पतिवार को अमोड़ी में परियोजना स्थल का निरीक्षण कर कार्ययोजना की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी जरूरतों और सुझावों को सुना। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना कार्यों को उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। इस प्रकार की योजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से परियोजना में सहयोग की अपील की। सीडीओ ने कहा कि वे साइड एमिनिटी से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय कारीगरों और किसानों को भी अपने उत्पादों के विपणन का मंच मिलेगा। इस दौरान सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें