फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीजी कर लौटे बाल रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक

Mon, 01 Dec 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में बाल रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक पीजी कर लौट आए हैं। दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों के अस्पताल पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने स्वागत किया। सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीजी कर लौटे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञान प्रकाश और निश्चेतक डॉ. चित्रलेखा बोहरा का स्वागत और अभिनंदन किया गया। दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों के अस्पताल में आने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व में अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ न होने से लोगों को बच्चों के उपचार के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोग बच्चों को उपचार के लिए चंपावत, खटीमा, हल्द्वानी बरेली आदि की दौड़ लगा रहे थे। इसमें उनका समय और काफी धन खर्च हो रहा था। बाल रोग विशेषज्ञ के कार्यभार ग्रहण करने के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग अपने बीमार बच्चों का उपचार कराने पहुंच रहे हैं। चिकित्साधीक्षक डाॅ. विराज राठी ने बताया कि दोनों ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपचार में काफी राहत मिल रही है। डॉ. राठी ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन, फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक तैनात हैं, जबकि बृहस्पतिवार और शनिवार को जिला अस्पताल चंपावत से हड्डी रोग विशेषज्ञ अस्पताल आकर रोगियों का उपचार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें