फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुलान भाड़ा व कमीशन का भुगतान न मिलने पर नाराजगी

विज्ञापन
कमीशन व ढुलान भाडा न मिलने पर नाराज सरकारी राशन डीलर लोहाघाट में बैठक कर आगामी रणनीति बनाते हुए। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की आपात शनिवार को हुई। इसमें राशन डीलरों ने ढुलान भाड़ा व कमीशन का भुगतान न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सभी राशन डीलर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक में राशन डीलरों का कहना था कि कोरोना के चलते राशन डीलरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर छह माह का राशन प्रत्येक राशनकार्ड धारक को बांटा गया, लेकिन उन्हें न तो ढुलान भाड़ा मिला है और न ही कमीशन। उनका कहना था कि सरकार की ओर से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड लागू कर दिया गया है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी राशन डीलरों की उपेक्षा की गई। राशन डीलरों ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना में दुकानदार की नीति को अपनाते हुए प्रत्येक राशन डीलर को मानदेय अथवा लाभांश के रूप में 30 हजार रुपये का भुगतान किया जाए। तय किया गया कि शीघ्र ही डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी समस्याएं उन तक पहुंचाई जाएंगी। जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा की अध्यक्षता में सलीम जावेद ने संचालन किया। बैठक में सुरेश जोशी, भगत राम, सरिता अधिकारी, सुमन माहरा, सतीश बगौली, हरीश चतुर्वेदी, चंद्रमोहन जोशी, नारायण जोशी, लाल सिंह, कैलाश बोहरा, नवल जोशी, हीरा सिंह, हीरा जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें