फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से वेतन न मिलने पर संविदा चालकों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते रोडवेज संविदा चालक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर संविदा चालकों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन 19वें दिन भी रहा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में रोडवेज संविदा चालकों का धरना प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा। रोडवेज कर्मियों ने अनुबंध नवीनीकरण व तीन माह से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को जगदीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में संविदा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर रोडवेज परिसर में प्रदर्शन किया। आक्रोशित चालकों का कहना था कि निगम प्रबंधन की ओर से अनुबंध नवीनीकरण का आदेश जारी कर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने शीघ्र वेतन का भुगतान करने के साथ अनुबंध नवीनीकरण का आदेश वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां विक्रम सिंह, अमर सिंह, ललित जोशी, हरीश भट्ट, ललित भट्ट आदि थे। संवाद
फोटो 03 एलएचजी 03 पी।
नवल जोशी-सतीश जोशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें