अपने हाथ में रचाई मेहंदी का प्रदर्शन करते प्रतिभागी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब की मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता में 10 से 30 आयु वर्ग की 20 युवती और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सबसे सुंदर मेहंदी रचाकर पायल शाह ने पहला पुरस्कार जीता है। अल्का वर्मा दूसरे और अंजलि कश्यप तीसरे स्थान पर रही।
विजेता प्रतिभागियों को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित समय पर अपने हाथ में एक से एक सुंदर मेहंदी रचाई। निर्णायक मंडल में नैना गुप्ता, सुनीता चंद और सुचि अग्रवाल शामिल थीं। आयोजन में क्लब अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक छतवाल, सचिव रचित मेहरोत्रा, अभिषेक गुप्ता, रूपम अग्रवाल, मोनिका, बिन्नी, सोनम शारदा, शुभि अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया। अध्यक्ष अंकित ने बताया कि शिक्षक दिवस पर क्लब की ओर से भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। संवाद