चंपावत में मेरी माटी मेरा देश्ेा अभियान के तहत शिलाफलकम का शुभारंभ करती प्रभारी मंत्री रेखा आर्
चंपावत/पिथौरागढ़। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या गोरलचौड़ मैदान के पास चिल्ड्रन पार्क में और ग्राम नघान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शहीदों के सम्मान में निर्मित शिलाफलकम का अनावरण किया और उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलार्ई।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत देश-भर में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों और वार्डों की मिट्टी जिला मुख्यालय पहुंच गई है जिसे देश की राजधानी दिल्ली भेजा जाएगा। डीएम नवनीत पांडेय, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान नघान नीमा बिनवाल, सीडीओ आरएस रावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों ग्रामीणों ने अमृत वाटिका में पौधे रोपे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, एसपी देवेंद्र पींचा, डीएफओ आरसी कांडपाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ केके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इधर पिथौरागढ़ में ग्राम पंचायत चमाली में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत इंटर कॉलेज चमाली में कार्यक्रम हुआ। ग्राम रोजगार सहायक दीपक रावल ने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई। वहां प्रधान संगीता देवी, प्रधानाचार्य फकीर राम सार्की आदि मौजूद रहे। संवाद