फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन में स्वच्छता और यात्रियों की सुविधा पर दें ध्यान : डीआरएम

Wed, 03 Apr 2019 11:29 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
टनकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम डीके सिंह और अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के डीआरएम डीके सिंह ने बुधवार को टनकपुर-इज्जतनगर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने टनकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

डीआरएम ने स्टेशन प्रशासन को स्वच्छता और यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। स्पेशल ट्रेन से यहां पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन के टिकट काउंटर का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों से वार्तालाप के लिए टिकट काउंटर पर लगे माइक की दशा सुधारने को कहा। उन्होंने प्लेटफार्म में पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय आदि का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय आशुतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एसके सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर दूर संचार रितेश गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत सुमित गर्ग, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नीतू, परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधीक्षक पीएल साह, वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर गौरव कुमार, वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर ओ एंड एफ नवीन कुमार सिंह, मंडल इंजीनियर मुख्यालय मो. मसूद, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल अमिताभ, स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें