सिंगर पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तराखंड से नोएडा जाते समय उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में उनके साथ मौजूद अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह भी जख्मी हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप उत्तराखंड से नोएडा जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सिंगर पवनदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। उत्तराखंड में चंपावत के रहने वाले पवनदीप पुत्र सुरेश राजन भारतीय गायन रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता हैं।