फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत के चाय बागान के हट में रात गुजारेंगे पर्यटक

Sun, 04 May 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय का चाय बागान अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। करोड़ों की लागत से यहां पर्यटकों के लिए आधुनिक हट बनाये जाने हैं। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को शुद्ध चाय का स्वाद भी मिलेगा।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने चंपावत चाय बागान को नया आकार देने के लिए 19 करोड़ से अधिक की लागत से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें चाय बागान में पार्किंग सहित गेट और अन्य कार्य किए जाएंगे। चाय बागान में आने वाले पर्यटकों के लिए रहने और ठहरने के लिए सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। चाय बागान में स्विट्जरलैंड की तरह आधुनिक हट बनाए जाएंगे। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को एक अलग ही एहसास होगा।

इससे पूर्व भारत स्वदेश दर्शन योजना के तहत तीन हट बनाए गए हैं। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण कार्य करेगा। आने वाले समय में चंपावत का चाय बगान विश्वविख्यात होने में समय नहीं लगेगा। संवाद
विज्ञापन

कोट
लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यहां आने वालों को एक अलग एहसास होगा। इससे चाय बगान विश्वस्तर पर भी अपनी पहचान बनाएगा। - अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें