फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी दौड़ पर निगरानी रखेंगी मोबाइल टीमें

Sat, 13 Feb 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की निगरानी मोबाइल टीमों के जरिए होगी। साथ ही दौड़ की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यहां जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 फरवरी से शुरू होने वाली इस दक्षता परीक्षा की समीक्षा की गई। कहा गया कि परीक्षा तैयारी तकरीबन पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की दौड़ के समय जरूरी उपकरणों, दवाओं, डॉक्टरों के साथ एंबुलेंस की तैनाती करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। हर दिन 200 अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों की ऊंचाई, छाती की नाप और वजन करने के बाद दौड़ शुरू कराई जाएगी। शारीरिक दक्षता पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को ही भर्ती स्थल पर परिणाम दिखाने के साथ उनके हस्ताक्षर भी लेने को कहा गया। प्रवेश पत्र न मिलने पर अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता स्थल पर डुप्लीकेट प्रवेश पत्र दिया जाएगा।

बैठक में एसपी दिलीप सिंह कुंवर, एसडीएम भगत सिंह फोनिया, सीएस डोबाल, निर्मला बिष्ट, प्रभारी अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, पीडी हरगोविंद भट्ट, डीडीओ विवेक उपाध्याय, एपीडी केएन तिवारी, डीएसओ आरएस धामी, एसीएमओ डा.रश्मि पंत, एनआईसी प्रभारी मोहित लाल शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


15 से होगी शारीरिक परीक्षा
राजस्व उप निरीक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 फरवरी से 15 मार्च तक होगी। 31 पदों के लिए 1649 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 15 फरवरी को अनुक्रमांक 1 से 200, 16 को 201 से 400, 17 को 401 से 600, 18 को 601 से 800, 19 को 801 से 1000, 20 को 1001 से 1200, 22 को 1201 से 1400 और 23 फरवरी को अनुक्रमांक 1401 से 1649 तक के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 24 फरवरी को दक्षता परीक्षा में शामिल होने से रह गए अभ्यर्थी इम्तिहान दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें