फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उप जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से रोगी परेशान

Tue, 19 Nov 2024 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले में सबसे अधिक ओपीडी वाले उप जिला अस्पताल लोहाघाट में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने का खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। छोटी-मोटी चोट के उपचार के लिए भी मरीजों को जिला अस्पताल या बाहरी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लाॅकों से रोगी आते हैं, लेकिन अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अधिकांश रोगियों की निर्भरता उप जिला अस्पताल लोहाघाट में टिकी रहती है। दूरस्थ पंचेश्वर, रौंसाल, गुमदेश, सिमलखेत, पाटी, देवीधुरा, लधियाघाटी से लोग सैंकड़ों रुपये खर्च कर उपचार के लिए आते हैं, लेकिन यहां उपचार न मिलने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है। चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि अस्पताल में एनएचएम के तहत तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ का स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह कुछ समय के लिए अस्पताल नहीं आए। उन्होंने सितंबर में आगे सेवाएं न देने को लेकर पत्र लिखा था। उसके बाद अक्तूबर में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। नवंबर से वह ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें