फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विशेष समुदाय के युवक ने फर्जी आईडी से नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया

Tue, 19 Nov 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विशेष समुदाय के असम निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उससे मिलने चंपावत आ गया। इसकी सूचना जब बजरंग दल समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को मिली तो वह युवक को पकड़कर थाने लेकर पहुचे। वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम तक कोतवाली में डटे रहे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मामला पंजीकृत नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की किशोरी सोमवार को अपनी मां के साथ बाजार आई थी। मां से कुछ देर में आने की बात कहकर वह कहीं चली गई और देर तक नहीं आई। इस बीच कुछ लोगों ने नाबालिग को एक युवक के साथ देख लिया। स्थानीय नहीं होने पर उन्हें शक हुआ और इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी।
संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी आईडी देखी तो उसमें उसका नाम रिहान (19) था। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मोहित पांडे के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे लोगों ने कहा कि षड्यंत्र के तहत नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया गया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह असम निवासी है और इंस्टाग्राम पर रोहित बिष्ट नाम की आईडी से उसने नाबालिग से दोस्ती की। एसपी अजय गणपति ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें