फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से मायूस लौटे मरीज

Tue, 06 Feb 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी के चलते लोगों को घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। मंगलवार को जिला अस्पताल में मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र से लोग अल्ट्रासाउंड करने के पहुंचे थे। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि अल्ट्रासाउंड मशीन में खराबी आने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएंगे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट ने बताया कि गर्मी के समय 45-50 लोग अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते थे, जबकि सर्दी के मौसम में आजकल 25-35 मरीज ही आ रहे हैंं।
विज्ञापन


कोट
अल्ट्रासाउंड मशीन तकनीकी खराबी के कारण से खराब हो गई है, मरम्मत के लिए इंजीनियर को बुला गया है। मशीन ठीक होते ही अल्ट्रासाउंड जांच शुरू हो जाएगी। - डॉ.पीएस खोलिया, पीएमएस, जिला अस्पताल, चंपावत।

देवीधूरा स्वास्थ्य केंद्र में नहीं होतीं जरूरी जांचें

चंपावत। जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर स्थित देवीधूरा स्वास्थ्य केंद्र पर तीन जिलों से जुड़े 12 से अधिक गांव की करीब 10 हजार की आबादी निर्भर है। यहां जरूरी जांच की सुविधा न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच के लिए उन्हें 12 किमी दूर पाटी स्वास्थ्य केंद्र, लोहाघाट और गंभीर बीमारों को 45 किमी दूर चंपावत मुख्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ तो है, लेकिन सभी प्रकार की जांच सुविधा नहीं है। शुगर की जांच तो होती है, लेकिन अन्य जांच की कोई सुविधा नहीं है। अस्पताल में देवीधूरी, पखोटी, कनवाड़, भैसर्क, बेरक, धरोज, वालिक, तिमला, अनर्पा, गवाई, रीठा खाल, गागर, चौड़ागुंआ, सिल्यूडग़ोठ समेत नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के गांवों के लोग उपचार के लिए आते हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही जरूरी जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कोट
देवीधूरा स्वास्थ्य केंद्र पर चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा जिलों के गांव करीब 10 हजार से अधिक की आबादी निर्भर हैं। इलाज के लिए लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त की जानी चाहिए। - ईश्वर बिष्ट, प्रधान देवीधूरा।



देवीधूरा स्वास्थ्य केंद्र कई गांव के लिए लाइफ लाइन का काम करता है। यहां सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जानी चाहिए। एक्सरे समेत अन्य जरूरी जांच भी होनी चाहिए। - दीपक चम्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य भैसर्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें