फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

Tue, 17 Nov 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से देवीधुरा क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देवीधुरा बग्वाल मेले के बाद से ही डॉक्टर गायब है, जिसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि देवीधुरा अस्पताल में चंपावत जिले के अलावा नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों के आसपास के गांवों के लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ता है। अगस्त में हुए बग्वाल मेले के दौरान अस्पताल में एक डॉक्टर तैनात था, लेकिन मेला खत्म होने के बाद से डॉक्टर के गायब होने के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही है।

युवक मंगल दल अध्यक्ष रवीश जोशी, ग्राम प्रधान उमेद बिष्ट, कमल बिष्ट, नवीन राणा, नरेंद्र बिष्ट आदि ने इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भेजकर विरोध जताया है। उन्होंने यहां तैनात डॉक्टर का अन्यत्र स्थानांतरण कर किसी नए डॉक्टर की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन


पीएलवी ने की अव्यवस्थाएं उजागर
देवीधुरा क्षेत्र के पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) नवीन राणा ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को उजागर किया। अस्पताल पहुंचे पीएलवी का कहना है कि यहां मरीजों को किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं मिल रही है, जिस कारण लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोहाघाट, चंपावत, अल्मोड़ा, हल्द्वानी आदि स्थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें