भेषज संघ की वार्षिक बैठक में मौजूद संचालक मंडल के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
जिला भेषज सहकारी संघ की बुधवार को हुई 11वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में सदस्यों को आय-व्यय का विवरण उपलब्ध कराया गया। बताया गया कि संघ ने पिछले साल जड़ी बूटी व्यवसाय से16 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया। इस मौके पर अगले वित्तीय वर्ष के लिए 18.10 लाख रुपये बजट पारित किया गया।
भेषज संघ अध्यक्ष मुन्नी जोशी की अध्यक्षता और सचिव कमलेंद्र यादव के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि वन विभाग की ओर से वर्ष 2017-18 के लिए भेषज संघ को जड़ी बूटी संग्रहण के लिए रेंज आवंटित कर दिया गया है। जिसमें जल्दी ही संग्रहण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर अगले वित्तीय वर्ष के लिए 18.10 लाख रुपये का बजट पारित किया गया।
बैठक में जिला भेषज समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि संघ के जीआईसी रोड स्थित भवन के जीर्णोद्धार के बदले नए भवन का प्रोजेक्ट तैयार करने पर संघ को विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। कहा कि भेषज संघ स्थानीय स्तर पर पाई जाने वाली जड़ी बूटियों के मार्केटिंग की ओर विशेष ध्यान दे, ताकि अधिक से अधिक लाभ कमाया जा सके। इस मौके पर भेषज संघ उपाध्यक्ष दीपा चौधरी, सदस्य नारायण दत्त गड़कोटी, कांतिबल्लभ शास्त्री, सेवानिवृत्त कै.बिंदु सिंह मौनी, संचालक कुंदन सिंह, अंबादत्त फुलारा, खीमानंद भट्ट, पूरन सिंह, भगवत शरण शाह, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष विकास साह, मयूख चौधरी आदि मौजूद थे।