पाटी के लोग पेयजल संकट से दो-चार
- फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बारिश के बाद भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई है। पेयजल स्रोत से करीब 45 प्रतिशत कम पानी मिल रहा है। इस कारण लोग दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर है।
क्षेत्रीय लोगों की पेयजल समस्या को देखते हुए लोहाघाट के ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, पाटी के पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने टैंकर से पानी बंटवाया। पानी का टैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए लाइन लग गई। टैंकर से माराकोली, अस्पताल चौराहा, स्टेशन चौराहा, ब्लाक गेट, मष्टामंदिर कालोनी, जीआईसी चौक एवं न्यू कालौनी में पानी का वितरण किया गया।
ज्येष्ठ उप प्रमुख सीएस मेहता ने बताया कि हर दो दिन के अंतराल में पाटी में टैंकर से पानी बंटवाया जाएगा, जिससे पानी की परेशानी दूर करने में मदद मिल सके।