फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में पुलिस थाने का शुभारंभ

Wed, 24 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी डीएस कुंवर ने पाटी में पूजा-अर्चना के साथ जिले के आठवें थाने का विधिवत शुभारंभ किया। पं. एनडी जोशी के पौरोहित्य में पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, एसडीएम जेएस राठौर, तहसीलदार बीएस माहरा, कोतवाल डीएस दिगारी, पाटी के एसओ प्रभात कुमार, लोहाघाट के एसओ मनोज रतूड़ी भी पूजा में शामिल हुए।
विज्ञापन


एसपी ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि थाना खुलने से अपराधियों को दिक्कतें होंगी, लेकिन आम लोगों का मान सम्मान और जीवन सुरक्षित रहेगा। शीघ्र ही देेवीधुरा में थाने की चौकी खोली जाएगी। एसडीएम राठौर ने कहा कि नई पुलिस व्यवस्था से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

 उन्होंने कहा कि पाटी थाने में एक गैर आबाद गांव सहित कुल 127 गांव शामिल हुए हैं। नवनियुक्त थानाध्यक्ष ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनका बुनियादी लक्ष्य लोगों के जान-माल की सुरक्षा करने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना है। कविराज मौनी ने संचालन किया।
विज्ञापन


समारोह में चंपावत के कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी, बीडीओ सीएस मेवाड़ी, चतुर सिंह मेहता, तेज सिंह बिष्ट, छत्र सिंह बिष्ट, कुंडल सिंह, गोविंद पचौली, एसआई खुशाल सिंह, आरके धपोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें