फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप्लव गुट के नेपाल बंद का आंशिक असर

Tue, 11 Jul 2017 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के माओवादी विप्लव गुट (नेत्र विक्रम चंद) ने मंगलवार को बंद का आह्वान किया था। इसका कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में आंशिक असर रहा। इस सीमा पर भारत-नेपाल के बीच वाहनों की आवाजाही जारी रही। इस सीमा से सटे नेपाली क्षेत्र में फिलहाल किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली है। दूरदराज क्षेत्रों में छिटपुट वारदातों और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की सूचना है।
विज्ञापन


विप्लव गुट ने नेपाल में हुए स्थानीय निकाय चुनाव का बहिष्कार किया था। इसलिए गुट के समर्थकों ने चुनाव के दौरान कई जगह मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया था। यहां तक कि मतदाताओं को डराने के लिए बम विष्फोट तक किए थे। इस पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने हिंसक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विप्लव गुट समर्थकों को हिरासत में लिया है।

अपने समर्थकों की रिहाई की मांग को लेकर विप्लव गुट ने मंगलवार को बंद का आह्वान किया था, लेकिन बनबसा सीमा से सटे नेपाली क्षेत्र में बंद का आंशिक असर रहा। महेंद्रनगर बाजार खुला रहा। भारत-नेपाल के बीच आवागमन जारी रहा। महेंद्रनगर में बंद का असर कम रहने से भारतीय सुरक्षा बलों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में किसी तरह के तनाव या घटना की सूचना नहीं मिली। क्षेत्र में पूर्व की तरह शांति कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें