फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर लगाया

Tue, 11 Jul 2017 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत )
विज्ञापन
जनसंख्या दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज प्रेम सिंह खिमाल के निर्देश पर मंगलवार को तहसील में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। कानून के जानकारों ने लोगों को जनसंख्या दिवस के इतिहास और इससे जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन


शिविर की अध्यक्षता करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडेय ने जनसंख्या दिवस मनाने का इतिहास बताया। कहा कि जनसंख्या दिवस 1987 से पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई 1987 को यूगोस्लाविया में विश्व का पांच अरबवां बच्चा पैदा हुआ था।

तभी से 11 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने लोगों को जनसंख्या अधिनियम 1948, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1969 की भी जानकारी दी। अन्य वक्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण के फायदे बताए। शिविर में एसडीएम अनिल चन्याल, नामिक अधिवक्ता अंबा दत्त पंत, वरिष्ठ अधिवक्ता जेसी पांडेय, एलडी गहतोड़ी, सुरेश चंद, उमेश डुंगरिया आदि ने भी जनसंख्या दिवस का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें