फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठासाहिब में 1.66 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी दो मंजिला कार पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रीठासाहिब में 1.66 करोड़ रुपये की लागत से दोमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। कार्यदायी संस्था ने इस्टीमेट को स्वीकृति के लिए परिमंडल कार्यालय भेजा है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पार्किंग बनने से गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब आने वाले सिख श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सकेगी।
मीठे रीठे के लिए प्रसिद्ध लधिया घाटी के रीठासाहिब में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से जमीन का चयन किया जा रहा है।
पार्किंग के बेसमेंट में बाइक और प्रथम तल में कारें खड़ी की जाएंगी। गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में सालाना जोड़ मेले के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
इस दौरान सिख श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी ने पार्किंग का इस्टीमेट बनाया है।
तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की स्वीकृति के लिए इस्टीमेट परिमंडल कार्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
चंपावत। ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्लूडी) के एएई प्रमोद वर्मा के अनुसार श्रीरीठासाहिब में 1.66 करोड़ रुपये की लागत से दोमंजिला पार्किंग का आगणन टीएसी की स्वीकृति के लिए परिमंडल कार्यालय भेजा गया है। यह योजना मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। वहां से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें