फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: निजी स्कूलों की महंगी पढ़ाई को लेकर अभिभावक चिंतित

Fri, 05 Apr 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। निजी विद्यालयों में अभिभावकों के लिए बच्चों को पढ़ाना महंगा होता जा रहा है। उनका कहना है कि शिक्षा महंगी हो रही है और विभाग आंख मूंदे हुए है। सरकारी विद्यालयों में अच्छी पढ़ाई होती तो उन्हें निजी विद्यालयों में जाने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में सुविधाएं तो मिलती हैं, लेकिन शिक्षकों की भारी कमी रहती है। ऐसे में बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना काफी मुश्किल भरा है। मजबूर होकर उन्हें निजी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाना पड़ता है। महंगी शिक्षा हर किसी परिवार के लिए आसान नहीं होती है। बढ़ती महंगाई में महंगी शिक्षा का बढ़ता बोझ आसान नहीं है।
कोट
बढ़ती महंगाई के दौर में महंगी शिक्षा कहीं परिवारों के लिए सपना न रह जाए। लगातार शिक्षा महंगी होती रही तो आने वाले समय में बच्चों को पढ़ाना आसान नहीं होगा। - विपिन उप्रेती, अभिभावक, चंपावत।
विज्ञापन

कोट
बढ़ती महंगाई के साथ लोगों की आय में वृद्धि की जरूरत है। जिन परिवारों के लोग निजी क्षेत्रों में काम करते हैं, उनके लिए परिवार चलाना आसान नहीं है। फिर महंगी शिक्षा कमर तोड़ देती है। - महेश सिंह, अभिभावक, चंपावत।
कोट

यदि किसी भी निजी विद्यालय की ओर से दुकान या किसी प्रतिष्ठान विशेष से अभिभावकों को ड्रेस या कापी किताब लेने के लिए विवश नहीं किया जा सकता है। शिकायत मिलने पर संबंधित शिक्षण संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें