फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज स्टेशन क्षेत्र में टैक्सी वाहन पार्क करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 05 Apr 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में टैक्सी चालकों को रोडवेज स्टेशन में वाहन खड़ा न करने के निर्देश देते पुलिस      अ​धि
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज बस स्टेशन के आसपास अब टैक्सी वाहन पार्क नहीं हो सकेंगे। रोडवेज स्टेशन से सवारियों को बैठाने के लिए की जाने वाली छीना झपटी का एसपी ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने कहा कि यदि सवारियों को जबरन बैठाया गया और कोई शिकायत करता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सवारी अपनी मर्जी से बस या टैक्सी वाहन में बैठ सकते हैं। इस निर्देश के बाद रोडवेज स्टेशन क्षेत्र में अब कोई भी टैक्सी चालक सवारियों को जबरन नहीं बैठा सकेगा। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि टैक्सी चालकों को रोडवेज स्टेशन के आसपास टैक्सी वाहन नहीं खड़े करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रोडवेज स्टेशन में टैक्सी वाहन भी पार्क नहीं किए जाएंगे। अब टैक्सी चालक नियत स्थान पर ही टैक्सी वाहन पार्क करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कोट
टैक्सी चालक टैक्सी वाहन में जबरदस्ती बैठाते हैं। बैग तक खींचने लगते हैं। कई बार तो घंटों इंतजार के बाद जब टैक्सी में पूरी सीट हो जाती है, तब वाहन गंतव्य को ले जाते हैं। - ललित, यात्री, लोहाघाट।
विज्ञापन

कोट
बस का नियत समय होता है। टैक्सी वाहन चालक सीट में बैठाते हुए कहते हैं कि सीट पूरी है। बस अभी जाते हैं कहकर सवारियों को बेवकूफ बनाते हैं। सवारियों की मर्जी है वह बस में जाएं या टैक्सी में। कार्यवाही तो होनी चाहिए। - गीता, यात्री, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें