फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला पप्पू का 12 वर्षीय लापता बेटा कुंदन, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में बृहस्पतिवार की रात को आए उफान में जान गंवा चुके खनन श्रमिक पप्पू के पुत्र कुंदन (12) का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस की टीम नदी क्षेत्र में लगातार उसकी तलाश में जुटी है। इधर पोस्टमार्टम के मृतक पप्पू और युवक श्यामल का रविवार को शारदा घाट में अंतिम कर दिया गया है।
विज्ञापन

बारिश से उफनाई शारदा नदी में बृहस्पतिवार की रात लखीमपुर खीरी निवासी मजदूर पिता-पुत्र समेत तीन लोग बह गए थे। शनिवार को लापता मजदूर पप्पू (45) और उसी के गांव के युवक श्यामल (22) के नदी क्षेत्र से शव बरामद हुए। श्यामल का शव घटना स्थल से करीब ढाई सौ मीटर दूर एमईएस पुल के पास तो पप्पू का बनबसा क्षेत्र में नदी के नेपाल छोर में मिला। पप्पू का शव नेपाल क्षेत्र में मिलने के कारण नेपाल पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया था। नेपाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद उसका शव रविवार को भारतीय प्रशासन को सौंपा। शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन की आर्थिक मदद से खनन कारोबारी चंदन महर ने परिजनों की मौजूदगी में दोनों मृतकों का रविवार को शारदा घाट में अंतिम संस्कार कराया। इधर इस हादसे में जान गंवा चुके पप्पू के लापता 12 वर्षीय पुत्र कुंदन का रविवार को भी कोई पता नहीं चल पाया। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम नदी क्षेत्र में कुंदन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें