चंपावत राजकीय पीजी कॉलेज में आए पैनल टीम के सदस्य।
- फोटो : CHAMPAWAT
पैनल टीम ने 2021 तक अस्थाई संबद्धता की संस्तुति की
अल्मोड़ा से आई टीम ने दी बीएससी-बीकॉम पाठ्यक्रम को अस्थाई संबद्धता
चंपावत। राजकीय पीजी कॉलेज के बीएससी और बीकॉम के पाठ्यक्रम की मान्यता को एक साल के लिए और विस्तार मिल गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा कैंपस से आई टीम ने बुधवार को बीएससी, बीकॉम और पीजी के दो विषयों में चल रहे पाठ्यक्रमों को 2021 तक अस्थाई रूप से संबद्धता देने की संस्तुति की है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा कैंपस से आए प्रोफेसर वीपी पांडेय के नेतृत्व में आए पैनल निरीक्षण टीम ने कॉलेज के आधारभूत ढांचे, सुविधाओं, छात्र संख्या का विवरण सहित कई बिंदुओं की जानकारी ली। प्राचार्य प्रोफेसर आरएस भट्ट ने पैनल को कॉलेज संबंधी जानकारी दी। पैनल टीम में प्रोफेसर एचसी जोशी, प्रोफेसर जीसी साह, प्रोफेसर एमएस जिन्नाह, लोहाघाट के प्राचार्य प्रोफेसर एसके गुरुरानी के प्रतिनिधि डॉ. के सक्टा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पीसी पांडेय शामिल थे। इस मौके पर डॉ. प्रणीता नंदा, डॉ. अब्दुल शाहिद, डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. बीपी ओली, डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो
फोटो 15 सीपीटी 30पी