फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौतड़ी में 1605 टन उप खनिज का अवैध भंडारण, ई-रवन्ना आईडी को भी लॉक किया

विज्ञापन
बाराकोट के बौतड़ी में खनन भंडारण के दस्तावेजों की जांच करते खनन उप निदेशक राजपाल लेघा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। खनन में नियम-कानूनों को ताख पर रखने के आरोप पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बाराकोट तहसील के बौतड़ी उप खनिज भंडारण स्थल के औचक मुआयने में 1605.82 टन उप खनिज का अवैध भंडारण पाया गया।
विज्ञापन

विभाग के उप निदेशक राजपाल लेघा ने भंडारणकर्ता पर 7.62 लाख रुपये की जुर्माने की संस्तुति की है। साथ ही कमियों के मद्देनजर भंडारण स्थल की ई-रवन्ना आईडी को भी तत्काल बंद कर दिया गया है।
खनन उप निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि बुधवार को औचक मुआयने में बौतड़ी में खनन भंडारण में 1605.82 टन उप खनिज का अवैध भंडारण पाया गया। बौतड़ी में खनन भंडारण का लाइसेंस इस साल 16 जून से अगले दो साल के लिए अशोक सिंह महर के नाम है। बताया कि ई-रवन्ना आईडी में 8063 टन उप खनिज दर्शित है, लेकिन पैमाइश करने पर मौके से 9668.82 टन उप खनिज पाया गया।
विज्ञापन

उप निदेशक ने बताया कि इस तरह 1605.82 टन उप खनिज का अवैध भंडारण पाया गया।
विभाग ने खान एवं खनिज विकास विनिमयन अधिनियम 1957 की धारा 23 (सी) और उत्तराखंड अवैध खनन भंडारण नियमावली 2005 केेे तहत कुल 762037 रुपये (रॉयल्टी की पांच गुनी राशि 562037 और दो लाख रुपये जुर्माना) वसूलने की संस्तुति की है। साथ ही धर्मकांटा नहीं लगने और सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर भंडारण स्थल की ई रवन्ना आईडी को तत्काल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें