फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाजार में स्वच्छता के लिए दुकानों से शुल्क वसूलेगी पंचायत

Fri, 19 Dec 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाल बिलौन क्षेत्र की कांड डोला ग्राम पंचायत अब अमोड़ी बाजार क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत की भूमि में बनी दुकानों से भी स्वच्छता के लिए शुल्क वसूलेगी। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सभी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम प्रधान स्वरूप सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए। राशन कार्ड, बाल विकास, अमोड़ी बाजार में मिनी आंगनवाड़ी केंद्र खोलने सहित कई प्रस्ताव ग्रामीणों की ओर से रखे गए। इसमें से अधिकांश प्रस्तावों पर सहमति बनी।
इसके बाद बैठक में वर्ष 2026-27 के बारे में चर्चा करते हुए कार्ययोजना भी तैयार की गई। इस दौरान वीपीडीओ हरेंद्र मेहरा, सुलोचना नेगी, दीपक सिंह, हेमंत सिंह, शुभम सिंह, विजय सिंह, दीपक सिंह, महेंद्र सिंह, सुजल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें