फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव:दो वार्डो में एक-एक वोट से हुई जीत

विज्ञापन
चंपावत ब्लाक के खटोली ग्राम पंचायत के विजयी वार्ड सदस्य सुनील भट्ट को प्रमाणपत्र देतें बीडीओ पी? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/पाटी। चार ग्राम पंचायतों के सात वार्ड सदस्यों के उप चुनाव की मतगणना शनिवार पूरी हो गई। इनमें से दो वार्डों में जीत का अंतर सिर्फ एक-एक वोट का रहा।
विज्ञापन

चंपावत ब्लॉक में खटोली तल्ली ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर दो में सुनील भट्ट (21 वोट) ने विमला (20 वोट) को एक वोट से हराया। थ्वालखेड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या पांच में शंकर सिंह (45) ने गायत्री देवी (31) को 14 मतों से शिकस्त दी। विजयी प्रत्याशियों को खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत ने प्रमाणपत्र दिया। वहीं पाटी ब्लॉक के अनर्पा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर तीन में गिरीश चंद्र ने बबीता को पांच वोटों से हराया।
चौड़ाकोट ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर एक में सोनू मौनी (27) ने मुन्नी देवी (20) को सात वोटों से, दो में ममता (25) ने राकेश गहतोड़ी (18) को सात वोटों से, तीन में किरन देवी (24) ने डिंपल गहतोड़ी (21) को तीन वोट और वार्ड नंबर छह में पुष्पा देवी (18) ने मनीषा (17 ) को एक वोट से हराया। विजेताओं को खंड विकास अधिकारी डॉ. अमित ममगाई ने प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

चार ब्लॉकों के ग्रामपंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित
पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में जिले के चार ब्लॉक के ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। चार विकास खंडों में कुल 13 सदस्यों के लिए चुनाव हुए।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र कापड़ी ने बताया कि मतगणना के बाद आए परिणाम में बिण ब्लॉक के पंडा वार्ड संख्या दो से राकेश कुमार, पांच से अंजली और उपरतोला वार्ड संख्या सात से प्रियंका देवी ने चुनाव जीता। मूनाकोट ब्लॉक के मजिरकांडा वार्ड संख्या आठ से राम चंद्र भट्ट, नौ से मंजू जोशी, 10 से विजय भट्ट, 11 से माया देवी चुनाव जीते। जिले के कनालीछीना ब्लॉक के सुरौंण ग्राम पंचायत वार्ड संख्या छह से लक्ष्मण सिंह, तीन से कविता देवी, ख्वांतड़ी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या तीन से कुलदीप सामंत, चार से भागीरथी सामंत और पांच से विमला, ग्राम पंचायत स्यूबन वार्ड संख्या छह से पवन कुमार चुनाव जीते। मुनस्यारी ब्लॉक के पत्थरकोट ग्राम पंचायत वार्ड संख्या सात से उर्मिला देवी चुनाव जीतीं। ब्यूूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें